फतेहपुर, जनवरी 23 -- फतेहपुर,संवाददाता। क्राइम सीन पर मिले खून और शव की हालत देख कर यह स्पष्ट है कि अधिवक्ता का गला उनको लिटाकर रेता गया है। वजह खून की छींटे दूर तक नहीं है। शव जहां पड़ा हुआ था, वहीं गर्दन के पास ही खून फैला मिला है। जिस तरह से गर्दन रेती गई है कि उससे साफ है कि कम से कम चार लोग रहे होंगे। एक ने सिर पकड़ कर तेज धारदार हथियार से गला रेता और दो से तीन लोग अधिवक्ता को पकड़े पैरों और हाथों से पकड़े रहे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिवक्ता के शरीर में पांच चोंटे मिली हैं। जिनमें से गर्दन पर धारदार हथियार (चाकू) से गले को गहराई से रेता गया है। वार एक झटके में नहीं हुआ है। गर्दन को जिस हिसाब से रेता गया है। उसको देखकर लग रहा है कि जैसे किसी बकरे की गर्दन रेती गई हो। गला रेते जाने के दौरान अधिवक्ता ने संघर्ष...