बस्ती, फरवरी 23 -- कप्तानगंज (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक कम्पोजिट विद्यालय में संदिग्ध हाल में छात्रा की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। इस प्रकरण में शनिवार को एएसपी ओपी सिंह क्राइम सीन यानी कम्पोजिट स्कूल पर पहुंचे। यहां उन्होंने बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही मुकदमा वादी से बातचीत की। साथ ही घटनाक्रम के बारे में बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है। जल्द ही सच्चाई सामने होगी। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय के बंद कमरे में छह दिन पहले 11 वर्षीय कक्षा छह की छात्रा का शव संदिग्ध हाल में मिला था। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर चले गए थे। इस मामले की सूचना शिक्षक ने भी पुलिस को नहीं दी थी। छात्रा के पिता ने पहले शव को दफनाने की बात कही और बाद में श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.