बलिया, फरवरी 22 -- बलिया। पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें एसपी ओमवीर सिंह ने कई थानेदारों के पेंच कसे। उन्होंने समय पर मुकदमों और शिकायतों का निपटारा नहीं होने पर कुछ थानाध्यक्षों की क्लास भी लगायी। आगामी त्यौहार होली व रमजान आदि के दृष्टिगत सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करी रोकने तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...