प्रमुख संवाददाता, जनवरी 16 -- यूपी के मेरठ में सरधना के सोनू हत्याकांड में क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर टीम पहुंची। टीम ने घटना का सीन दोहराया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का डाटा उठाया है। सीसीटीवी फुटेज जुटाई जा रही है। टीम आरोपी से दोबारा बातचीत करेगी और बयान दर्ज करेगी। पूरे मामले में एसपी क्राइम लगातार निगरानी करेंगे और पूरी रिपोर्ट एसएसपी/डीआईजी को दी जाएगी। मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र निवासी रोहित उर्फ सोनू पुत्र सुरेंद्र पांच जनवरी को अपने घर से सरधना के ज्वालागढ़ निवासी अपनी मौसी मदनवती के घर आ रहा था। इसी रात सोनू की टेम्पो चालक ने हत्या कर दी और लाश को मोबिल ऑयल से जला दिया था। देररात लाश सलावा के पास मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- दो हत्याकांड के बाद मेरठ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.