पीलीभीत, दिसम्बर 19 -- पूरनपुर। खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर अनजान फोनकर्ता ने महिला से रुपयों की डिमांड की। मना करने के बाद भी वह महिला को धमकाता रहा। घबराई महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ता. महाराजपुर की रहने वाली महिला के पास गुरुवार सुबह अनजान नंबर से फोन आया। रिसीव करते ही फोन करने वाले ने महिला को खुद को क्राइम ब्रांच से बताया। उसने महिला से 12 हजार रुपए की डिमांड की। महिला ने रुपए देने से मना कर दिया। इसके बावजूद अनजान व्यक्ति उसके पास बार बार फोन कर डराता धमकाता रहा। इससे महिला घबरा गई। उसने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि नौकरी के मामले को लेकर लेनदेन की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.