पटना, जनवरी 7 -- पीरबहोर के एक व्यक्ति के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके अपराधी ने 28 हजार ठग लिये। अपराधी ने अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया उसके बाद पीड़ित को ब्लॅकमेल किया। पीडित का कहना है कि 13 दिसंबर की रात में उसके मोबाइल नंबर पर वीडियो कॉल आया। उसे रिसीव किया तो पॉर्न वीडियो चलने लगा। तुरंत ही वीडियो कॉल कट गया। 15 दिसंबर को फिर एक दूसरे नंबर से कॉल आया। वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की ड्रेस में था। उसने कहा कि मैं क्राइम ब्रांच का अधिकारी हूं। आपका एक वीडियो मेरे पास आया है जिसे सोशल मीडिया पर डाला गया है। उसमें आप वीडियो कॉल के माध्यम से पार्न वीडियो देख रहे हैं। आपका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। यदि आप उसे हटवाना चाहते हैं तो यूपीआई के माध्यम से 28 हजार देना होगा। पीड़ित ने तीन किस्त में अपराधी को 28 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.