मेरठ, दिसम्बर 29 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र के बॉम्बे बाजार में रविवार रात कार सवार एक महिला दरोगा का दूसरी कार सवार दंपति से दबंगई दिखाने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में महिला दारोगा दंपति को गाड़ी न हटाई तो बेल्टों से पीटूंगी कहते हुए सुनाई दे रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरु कर दी है। मेरठ निवासी महिला दरोगा रतन राठी रविवार शाम को मुजफ्फनगर से मेरठ घर लौट रही थी। बॉम्बे बाजार के पास कार सवार दंपति से गाड़ी निकालने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला दरोगा ने दबंगई दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में अपनी कार का गेट खोलकर युवक से अभद्रता की। इतना ही नहीं कार सवार युवक के साथ मारपीट की और विरोध करने पर बेल्ट से पीटने व जेल भेजने की धमकी भी दी। महिला दरोगा की गाड़ी के सामने एक अन्य कार खड़ी होने से उन्हें गुस्सा आ गया। दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.