मेरठ, अप्रैल 7 -- मेरठ। बागपत रोड पर रविवार रात शराब पीकर ट्रक चालक-परिचालक आपस में भिड़ गए। दोनों में लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान भगदड़ मच गई और मलियाना चौकी के दो दरोगा यहां पहुंच गए। आरोप है कि इस बीच चालक व परिचालकों ने दोनों दरोगा से हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी। सूचना पर इंस्पेक्टर टीपीनगर फोर्स लेकर पहुंचे और मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। टीपीनगर में बागपत रोड स्थित शाकुंभरी मंदिर के सामने कुछ लोग रेत और डस्ट का व्यापार करते हैं। यहां रोजाना पांच-छह ट्रक खड़े रहते हैं। रविवार रात 8-10 ट्रक चालक-परिचालक शराब पी रहे थे। उनमें कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। लोगों ने मलियाना पुलिस चौकी को सूचना दी। दरोगा अजय प्रताप और हिमांशु मौके पर पहुंचे। सख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.