मेरठ, फरवरी 9 -- लिसाड़ी गांव में गुर्जर चौक पर लगाए जा रहे बोर्ड को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। दो पक्षों में टकराव हो गया। लिसाड़ी गेट, लोहियानगर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। लिसाड़ी निवासी अजय जाटव बसपा कार्यकर्ता हैं। रविवार शाम वह गुर्जर चौक के पास खंभे पर बोर्ड लगा रहे थे। इसी दौरान कई युवक यहां पहुंच गए और बोर्ड लगाने का विरोध कर दिया। दोनों तरफ के तमाम लोग एकत्र हो गए। हंगामे की सूचना मिलते ही लिसाड़ीगेट और लोहियानगर थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों से बात की और किसी तरह स्थिति को संभाला। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी, दोनों पक्षों से पुलिस वार्ता कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.