वाराणसी, जनवरी 8 -- नगदी समेत डीवीआर चोरी कछवांरोड। गौर गांव मिर्जामुराद (कजरापाही) स्थित हाइवे के किनारे बुधवार रात एक मकान चोरी हो गई। चोरों ने शटर काटकर 56 हजार रुपये नगद और सीसीटीवी कैमरे डीवीआर पर हाथ साफ कर लिया। इस कमरे में ऑनलाइन आर्डर बुक कराने वाली कंपनी ने किराये पर लिया था। गुरुवार को मकान मालिक ने कंपनी के टीम लीडर निलेश शर्मा को चोरी की सूचना दी। निलेश ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। उचक्कों ने महिला प्रवक्ता का पर्स उड़ाया रामनगर। राधा किशोरी स्कूल की प्रवक्ता फिरदौस बानो का गुरुवार को उचक्कों ने पर्स उड़ा दिया। पर्स में 20 हजार रुपए, दो डेबिट कार्ड, आधार कार्ड के साथ कुछ जरूरी कागजात थे। प्रवक्ता ने पर्स चोरी की तहरीर थाने में दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.