कानपुर, नवम्बर 10 -- शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेरहमी से पीटा, केस कानपुर। नजीराबाद में शराब के लिए रुपये न देने पर दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीट लहूलुहान कर दिया। सरोजनी नगर सरियामंडी में रहने वाले रामबाबू की तहरीर के अनुसार शनिवार रात वह इलाके में स्थित एक होटल से खाना लेकर घर आ रहे थे। तभी मोहल्ले के अमन तिवारी ने शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांगे, विराेध करने पर अमन व उसके साथी आसिफ अली व कल्लू ने गाली-गलौज कर लात-घूसों से बेहरमी से पीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। ---- सुपारी व्यापारी के 12़ 67 लाख हड़पे, रिपोर्ट कानपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सुपारी व्यापार ने दूसरी फर्म के दो व्यापारियों पर 12.67 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया है। यही नहीं बकाया रकम...