लखनऊ, जनवरी 13 -- विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड निवासी हरसोनी ने पांच साल पहले गीतापल्ली आलमबाग की रहने वाली स्वाति मौर्या (25) से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटे हैं। हरसोनी फूलों की सजावट का काम करता है। पति ने बताया कि कुछ दिन से स्वाति की तबीयत खराब चल रही थी। मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्वाति को मृत घोषित कर दिया। --------- नशेड़ियों ने दंपति को पीटा, महिला का हाथ टूटा लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर में शराब पीने के विरोध पर नशेड़ियों ने दंपति को बेरहमी पीटकर महिला का हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.