गया, दिसम्बर 13 -- जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामलों को लेकर एसएसपी कांतेश मिश्रा ने शनिवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी थानेदारों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाएं बढ़ती हैं तो उसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित थानेदार की होगी और उस पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि आम जनता को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। थानों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनके त्वरित निष्पादन की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए। यदि किसी मामले में विवेचना में लापरवाही पाई गई तो संबंधित पुलिस पदाधिकारी को जवाबदेह ठहराया जाएगा। क्राइम कंट्रोल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.