देवघर, दिसम्बर 17 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय राहुल अध्ययन केन्द्र में क्रांतिवीर लेखक सखाराम गणेश देउस्कर की जयंती मनाई गई। मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर जलेस के प्रांतीय सह सचिव धनंजय प्रसाद ने कहा कि सखाराम गणेश देउस्कर एक क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, दार्शनिक, निर्भीक पत्रकार, लेखक, शिक्षाविद् व समाज सुधारक थे। उन्होंने देश की आजादी के खातिर अपना सर्वस्व निच्छावर कर दिया। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी लेखनी के माध्यम से युवाओं में विद्रोह की चिंगारी फूंकने का काम किया। वे हितकारी पत्रिका के माध्यम से हुकूमत पर जोरदार प्रहार करते रहते थे। उनकी महत्वपूर्ण कृति देशेर कथा है। 17 दिसंबर 1867 में उनका जन्म संताल परगना के सबसे बड़ा गांव करौं में एक देशभक्त परिवार में हुआ था। उनकी शिक्षा देवघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.