शाहजहांपुर, मार्च 11 -- पंचशील सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से अशोक विहार कॉलोनी स्थित सोसाइटी कार्यालय पर समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के 128वें परिनिर्वाण दिवस पर सावित्रीबाई का क्रांतिकारी सामाजिक योगदान विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सोसाइटी अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम शिक्षिका थीं, जिन्होंने स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह, छुआछूत निवारण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। राम सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जिया, जिसका उद्देश्य था महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वह एक मराठी कवयित्री और क्रांतिकारी समाज सुधारक थीं। अखिल भारतीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.