कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर। चंद्रशेखर आज़ाद जन कल्याण समिति भारत के तत्वावधान में लाहौर षड्यंत्र कांड में आजीवन कारावास की सज़ा पाए भगत सिंह के सहयोगी क्रांतिकारी शिव वर्मा जी की पुण्यतिथि पर कमला नेहरू पार्क में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि शिव वर्मा जी, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव आदि के निकट सहयोगी थे। सभा को संबोधित करते हुए विजय नारायण शुक्ल ने कहा कि आज़ादी के बाद उन नायकों को भुला दिया गया है, जिनकी बदौलत आज हम आज़ाद भारत में सांस ले रहे हैं। यहां अनिल त्रिपाठी, दीनानाथ द्विवेदी, राजकुमार कुशवाहा, मजीद इरशाद, अर्पित शुक्ला, तिलक चंद, राजकुमार तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, गोविंद शुक्ला और मनीष मल्होत्रा उपस्थित रहे। सभा का संचालन संदीप कुमार साहू ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.