सहारनपुर, मई 16 -- गंगोह। देश की आजादी में फांसी पर चढ़कर अपने प्राणों का बलिदान करने वाले क्रांतिकारी शहीद सुखदेव की जयंती पर उन्हें याद किया। आर्य भवन पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ-हवन से हुआ। तहसील मंत्री डा.वीरसिंह भावुक ने क्रांतिकारी शहीद सुखदेव की स्वतंत्रता संग्राम में दिए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। आर्य वीर दल मंत्री जगपाल आर्य, विदुषी श्रुति आर्या ने विचार रखे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मुल्कीराज आर्य व संचालन डॉ. भावुक ने किया। सुरेंद्र आर्य, ऋषिपाल आर्य, मुकेश कुमार, पंकज आर्य, पुरुषोत्तम रोहिला, बृजेश सैनी, सुदेश प्रभा, मधु आर्या, संतोष सैनी, सीमा सैनी व रश्मि कश्यप रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.