भागलपुर, जून 10 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा स्थानीय चैती दुर्गा स्थान मंदिर मोहनपुर में सोमवार को क्रांतिकारी बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। शुभारंभ बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर जवाहर लाल मंडल ने किया। मुख्य अतिथि प्रणव कुमार शर्मा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को संगठित कर अंग्रेजों को चुनौती दी। मौके पर रामबरन मंडल, शिव शंकर, गंगा मंडल, शैलेन्द्र कुमार, के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। शहादत दिवस का संचालन शिवपूजन ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.