रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, संवाददाता। जिला स्कूल मैदान में आयोजित दस दिवसीय पुस्तक मेले में सोमवार से विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश शुरू होते ही सुबह से छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में विभिन्न वर्गों और अनेक प्रकाशनों की किताबों के स्टॉल लगाए गए हैं, लेकिन सबसे अधिक भीड़ झारखंड पर आधारित पुस्तकों के स्टॉल पर देखी गई। स्टॉल्स पर झारखंड की 25 जनजातियों, 8 आदिम जनजातियों और राज्य के वीर क्रांतिकारियों के इतिहास से जुड़ी पुस्तकें आकर्षण का केंद्र हैं। यहां बैगा, कंवर, खड़िया, खरवार, बेदिया, किसान, हो, भूमिज, पुरान, संथाल, उरांव, गोंड, लोहरा, कोल, महली, मुण्डा एवं बिरहोर, सबर, असुर, परहिया, कोरवा और सौरिया पहाड़िया जैसी जनजातियों के इतिहास, आर्थिक, धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इससे युवाओं को अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.