सोनभद्र, फरवरी 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। ओबरा स्थित गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में छह दिन पूर्व व्यवसायी की सिर पर पत्थर से वार कर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। ओबरा पुलिस, सर्विलांस सेल व एसओजी की संयुक्त टीम ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन तथा सीसीटीवी से जुड़े उपकरण बरामद किए हैं। चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सात फरवरी की रात कंपनी संचालक के चाचा क्रशर व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद कार्यालय का ताला खोलकर दराज में रखे 6500 नगद और मृतक का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। पहचान छिपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया गया तथा मॉनिटर व प्रिंटर हटाकर छिपा...