गढ़वा, मार्च 21 -- रंका। थानांतर्गत पुरेगाड़ा, गासेदाग और चटकमान में चल रहे क्रशर प्लांट और माइंस संचालकों से अज्ञात अपराधियों ने रंगदारी की मांग की है। उसकी पुष्टि थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने की। अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर क्रशर प्लांट और माइंस बंद करने की चेतावनी दी गई है। मामला चार दिन पहले का है। क्रशर प्लांट और माइंस साइट पर पहुंचकर अज्ञात अपराधियों ने यह धमकी दी है। उसकी शिकायत थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आलोक में अज्ञात अपराधियों पर केस दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.