सोनभद्र, मार्च 10 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। क्रशर प्लांटों से उड़ रहे प्रदूषण की शिकायत को लेकर राजस्व व खनन विभाग कि संयुक्त टीम ने रविवार को बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र स्थित क्रशर प्लांटों का औचक स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। क्रशर प्लांट मालिकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। टीम के आने की सूचना पर क्रशर प्लांट खामोश हो गए। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रदूषण की रोकथाम को लेकर रविवार को बारी-डाला में संचालित कई क्रशर प्लांटों का एक-एक कर ओबरा उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह व खनन सर्वेयर योगेश शुक्ला ने पुलिस की मौजूदगी में निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांटों से उड़ने वाली धूल के निस्तारण के लिए समुचित व्यवस्था कर नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी जांच पड़ताल किया गया। नियमों की अनदेखी व मानक पूरा न करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.