पाकुड़, दिसम्बर 8 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले के हिरणपुर पत्थर उद्योग क्षेत्र मंझलाडीह के ग्रामीणों ने डीसी मनीष कुमार को आवेदन देकर एक महीने से बंद पड़े खदान और क्रशरों को चालू कराने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि मंझलाडीह में मेसर्स लुत्फल हक के संचालित पत्थर खदान और क्रशर एक महीने से बंद पड़े है। जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिलना बंद हो गया है। आवेदन में कहा गया है कि यहां के तकरीबन 1,000 परिवार रोजगार के लिए लुत्फल हक के पत्थर खदान और क्रशर पर आश्रित है। इन पत्थर खदान और क्रशरों में काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पत्थर खदान और क्रशरों के बंद हो जाने से इन परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अगर खनन और उत्पादन कार्य शुरू नहीं हुआ, तो हालात और भी बदतर हो सकती है। ग्रामीणों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.