मिर्जापुर, दिसम्बर 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत की जा रही धान खरीद, चावल मिलों को धान का प्रेषण, भारतीय खाद्य निगम के डिपो में सीएमआर सम्प्रदान के सम्बंध में विभिन्न एजेंसियों के मण्डल/जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। डीएम ने खाद्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि टोकन रजिस्टर के अनुसार किसानों से धान खरीदा जाए। धान बेंचने वाले किसानों को क्रयकेंद्र पर किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले में धान खरीद का लक्ष्य एक लाख 83 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 91हजार 563.92 मीट्रिक टन (50.03 प्रतिशत) धान खरीदा जा चुका है। जिले के 16513 किसानों से यह खरीद की गई है। क्रय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.