सोनभद्र, दिसम्बर 12 -- सोनभद्र,संवाददाता। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश संयोजक चंद्रभूषण पांडेय ने अपनी टीम के साथ नगवां के क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों से मोटा धान भी खरीदे जाने का आग्रह किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश संयोजक चंद्र भूषण पांडे एवं जिला संयोजक संतोष कुमार के साथ पारस मौर्य, राज नारायण, बलिराम सिंह, लालमणि सिंह आदि प्रमुख पदाधिकारियों ने किसानों के साथ नगवां के कई केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से संपर्क के बाद आश्वासन दिया गया की मंसूरी अमन के साथ-साथ हाइब्रिड की खरीद भी निश्चित रूप से करेंगे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पीसीएफ के केंद्रों पर हाइब्रिड धान अभी भी नहीं नहीं लिया जा रहा और किसानों को साफ मना भी किया जा रहा है। इससे मजबूर होकर किसानों को अपना मोटा ...