कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर देहात। जिले में 12 क्रयकेंद्र बढ़ने के बाद भी धान खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। हालात यह है कि तीन एजेंसिया अभी तक अपने बढ़े क्रयकेंद्र सक्रिय तक नहीं कर पाई है। वहीं परेशान किसान क्रयकेंद्रों पर ट्रैक्टरों में धान लादकर एक- एक हफ्ते से सर्दी में डेरा डालने को विवश हो रहे हैं। हालात यह है कि डेढ़ माह बीतने के बाद भी अभी तक जिले में 2508 किसानों से लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 19. 29 फीसदी ही धान की खरीद हो पाई है। जिले में इस साल 2369 रुपये प्रति कुंतल की दर 68000 एमटी धान की खरीद होनी है। इसके लिए खाद्य विभाग के 24 केंद्रों पर 55 हजार एमटी, पीसीएफ के 8 क्रय केंद्रों पर 45सौ एमटी,पीसीयू के 8 क्रयकेंद्रों में 45 सौ एमटी, यूपीएसएस के 3 क्रयकेंद्रों में 3 हजार एमटी व भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र में एक हजार एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.