गंगापार, जनवरी 31 -- विकास खंड मेजा के सिलौधी, सिरहिर, भगवानपुर, चांद खम्हरिया सहित पाठा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धान की खेती अधिक होती है। धान की अच्छी पैदावार के हिसाब से किसानों को उनकी उपज के हिसाब से धान की कीमत नहीं मिल पा रही है। धान की खरीद करने वाली सरकारी संस्थाओं ने खरीद पूरी तरह बंद कर दिया है। खरीद बंद हो जाने से जिन किसानों ने किसी कारण से धान की थ्रेसरिंग देर से कर रखी है, ऐसे किसान धान बेचने के लिए समितियों व सरकारी संस्थाओं का चक्कर लगाते रह गए। कुछ किसानों ने अपना धान आढ़तियों के हाथ औने-पौने दाम पर बेच डाला, जबकि कुछ किसान अपना धान क्रय केन्द्रों पर रख धान खरीद किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। दो दिन पहले सुजनी लगभग दो दर्जन से अधिक किसान सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पराज सिंह की अगुवाई में मेजा तहसील पहुंच एसडीएम से शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.