रामपुर, नवम्बर 13 -- मंडी परिसर में धान तौल शुरू कराने की मांग को लेकर भाकियू द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। विदित हो कि किसानों की धान की फसल की क्रय केंद्रों पर तोल न होने को लेकर रविवार से भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मंडी सचिव पर धांधली और तोल न होने को आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए थे। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया और प्रभारी तहसीलदार सीमा गंगवार ने कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की थी। लेकिन कार्यकर्ता धान तौल शुरू करने की मांग पर अड़े रहे।मंगलवार को पूरे दिन कार्यकर्ता मंडी परिसर में बैठकर प्रदर्शन करते रहे।देर शाम को एसडीएम के जल्द तोल शुरू कराने के आश्वासन के बाद उनको संबोधित ज्ञापन कोतवाल को सौंपा और धरना समाप्त किया। धरना समाप्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.