बगहा, फरवरी 2 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। मटियरिया थाना क्षेत्र में हरिनगर चीनी मिल के सोनबरसा गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर पलटने से उसमें दबकर एक चालक की मौत हो गई है। मृतक मटियरिया थाने के महुई पंचायत स्थित बलुवा बढ़ेया गांव निवासी गोपी कुमार (27) थे । वे रामाधार राम के पुत्र थे । सूत्रो के अनुसार चालक गोपी कुमार गन्ना क्रय केंद्र पर अपने ट्रैक्टर-ट्रेलर में गन्ना लोड करवा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर का एक पहिया पंक्चर हो गया, जिसे ठीक करने के लिए चालक जैक लगा रहा था। बताया जा रहा है कि जैक सही तरीके से नहीं लग पाने के कारण ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और गन्ना लदा ट्रेलर अचानक पलट गया। इस हादसे में चालक गन्ने के नीचे दब गया। घटना के बाद क्रय केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत गन्ना हटाकर चालक को बाहर निकालने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.