सोनभद्र, जनवरी 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में धान क्रय केंद्रों पर अब तक हुई कुल खरीद का करीब 35 फीसदी धान डंप पड़ा है। धीमी गति से धान का उठान होने के चलते किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कई केंद्रों पर जगह का अभाव पैदा हो गया है। ठंड में कई दिनों से रूके किसान परेशान होकर अपने ऊपज को बिचौलियों को देने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष करीब 86 प्रतिशत से अधिक की खरीद पूरी कर ली गई है। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू की गई है। शासन की तरफ से 84 केंद्रों के माध्यम से एक लाख तीन हजार एमटी खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खरीद को लेकर पांच एजेंसिया नामित की गई है। इस बार राइस मिलर्स से अनुबंध लेट में शुरू होने से कोन, कचनरवा, राबर्ट्सगंज मंडी समिति, घोरावल समेत कई क्रय केंद्रों पर धान डंप पड़ा ...