वाराणसी, अप्रैल 5 -- चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने शुक्रवार को चिरईगांव ब्लॉक में बने गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था और खरीद के लिए जरूरी सामानों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर किसान कम आ रहे हैं, वहां के केंद्र पर एक कर्मचारी को छोड़कर किसानों से सम्पर्क करें। जरूरी हो तो उनके घर से मोबाइल व्यवस्था के तहत खरीद करें। उन्होंने बताया कि अब तक 13 किसानों से कुल 537 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है। सबसे अधिक चिरईगांव ब्लाक के बी-पैक्स जाल्हूपुर केंद्र पर 130 क्विंटल, चिरईगांव और गौराकला में 85 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मिथिलेश, कैलाश, कमला आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.