बदायूं, नवम्बर 25 -- बदायूं। गन्ना क्रय केंद्रों पर अनलोडिंग के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। जिसका किसानों ने विरोध किया है। गन्ना किसानों का कहना है कि अनलोडिंग के नाम पर कुछ क्रय केंद्रों पर 50 रुपये प्रति ट्राली के हिसाब से वसूली की जा रही है। किसानों ने अधिकारियों से इस वसूली पर रोक लगाये जाने की मांग की है। जिले में 80 क्रय केंद्रों गन्ना खरीद की जा रही है। इनमें से कुछ क्रय केंद्रों पर किसानों ने अनलोडिंग के नाम पर 50 रुपये प्रति ट्राली लिये जाने का आरोप लगाया है। गन्ना किसानों का कहना है कि ढुलाई के लिए 12 रुपये क्विंटल निर्धारित कटौती है, इसके अलावा क्रय केंद्र पर किसान से कोई शुल्क नहीं लेना चाहिये। लेकिन कुछ केंद्रों पर गन्ना अनलोडिंग के नाम पर 50 रुपये प्रति ट्राली लिया जा रहा है। जिससे सीधे-सीधे किसानों को नुकसान हो ...