गंगापार, दिसम्बर 8 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड मांडा के सुरवांदलापुर, हाटा, मांडा खास, मझिगवां और बरहाकला में कुल पांच धान क्रय केंद्र शासन की ओर से पोर्टल के अनुसार खोले गए हैं। अब तक मांडा के सुरवांदलापुर स्थित धान क्रय केंद्र में 22 किसानों से 2859:80 कुंतल धान की तौल हो चुकी है। हाटा के नाम से आवंटित धान क्रय केंद्र हाटा से दस किलोमीटर दूर गिरधरपुर तिराहे पर खोला गया है। पोर्टल के अनुसार यहां भी 1978 कुंतल धान की तौल हो चुकी है। बरहाकला समिति के नाम से किस गांव में तौल हो रही है इसे बरहाकला के किसान तो दूर, ग्राम प्रधान प्रीति यादव को भी नहीं पता है। फिलहाल बरहाकला धान क्रय केंद्र के नाम पर पोर्टल के अनुसार अब तक सर्वाधिक 1534 कुंतल धान की तौल हो चुकी है। बरहाकला निवासी प्रधान प्रतिनिधि व किसान नेता राजेश्वर यादव का आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.