बेगुसराय, नवम्बर 22 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम का धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 का औचक निरीक्षण प्रखंड सहकारिता अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने क्रय पंजी, भंडारण पंजी, निरीक्षण पंजी बनाने का निर्देश पैक्स अध्यक्ष को दिया। ज्ञात हो कि मौसम खरीफ विपणन मौसम में वर्ष 2025-26 साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। किसानों से आग्रह किया कि अपना धान बिचौलियों को नहीं बेचें। आप अपने नजदीकी पैक्स में धान को साफ सुथरा वाली नमी 17% वाले धान स्वीकार किए जाएंगे। केंद्र पर किसानों के लिए शौचालय, पेयजल की सुविधा आदि का भी जायजा लिया लिया जो जांच में सही पाया गया। पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे एवं मध्यम वर्गीय किसानों का उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.