गिरडीह, अगस्त 31 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। भ्रष्टाचार मुक्त भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। क्रप्शन से कोई विभाग अछूता नहीं है। आम आवाम इससे व्यापक रुप से परेशान है। बेंगाबाद में रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष महतो ने मीडिया कर्मियों से उक्त बातें साझा की। कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर संगठन झारखंड, बिहार, यूपी और अंडमान निकोबार में अभियान चला रहा है। गांव चलो अभियान के तहत भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। झरखंड प्रदेश के कई जिले में भी गांव चलो अभियान के तहत लोगों को संगठित करने का काम किया जा रहा है। कहा कि गिरिडीह जिला के बेंगाबाद प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड में अंचल से लेकर अन्य विभाग ...