पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने अमरिया ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय क्योलारा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या देखकर दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में किचन, भोजन कक्ष, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने एमडीएम के बारे में जानकारी ली। डीएम ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि विद्यालय की चाहरदीवारी का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...