नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- चेहरे, छाती और पीठ पर मुहांसे के निशान होना बहुत आम हैं। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक 11 से 30 वर्ष की आयु के लगभग 80% लोगों को मुहांसे हो जाते हैं और उनमें से पांच में से एक व्यक्ति को मुहांसे के निशान रह जाते हैं। किशोरों में जहां हार्मोनल बदलावों के कारण मुहांसे होते हैं, वहीं वयस्कों में तनाव, पर्यावरण, पीरियड, तेल आधारित उत्पाद और गर्भनिरोधक गोलियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। वयस्कों में भी हॉर्मोनल बदलाव के कारण मुहांसे होते हैं।क्यों होते हैं मुहांसे? त्वचा की तीन मुख्य परतें होती हैं- एपिडर्मिस, डर्मिस और हाइपोडर्मिस। ये परतें शरीर के नाजुक अंदरूनी हिस्सों को बाहरी धूल-कण, यूवी किरणों और बैक्टीरिया से बचाती हैं। वे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में विटामिन-डी का उत्पादन करने में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.