प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुट्ठीगंज के काशीराज नगर कटघर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में करंट से बच्ची की मौत ने सुरक्षा इंतजाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात ये है कि शहर में ज्यादातर पूजा कमेटियों ने बिजली विभाग से अस्थायी कनेक्शन नहीं लिए हैं। हादसे के बाद बिजली अफसरों ने मौका मुआयना किया। शहर में सात डिवीजन म्योहाल, टैगोर टाउन, करैलाबाग, रामबाग, नैनी, बमरौली और कल्याणी देवी में 100 से अधिक पंडाल बनाए गए हैं। इनमें से केवल 40 से अधिक पंडालों ने अस्थायी कनेक्शन लिया है, जबकि शेष पंडालों में कटियामारी की जा रही है। बिजली विभाग ने बिना कनेक्शन वाले पंडालों को नोटिस जारी किया है, लेकिन अधिकांश आयोजकों ने आवेदन तक नहीं किया। मंगलवार को कई दुर्गा पंडालों में खुले में तार नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.