रांची, मार्च 22 -- Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में एक साथ तीन माह की किस्त 7500 रुपये भेज दी गयी है। लेकिन कई महिलाओं के खाते में अब तक यह राशि नहीं पहुंची है। अब वे महिलाएं प्रखंड-अंचल कार्यालय जा रही हैं। इस मामले में विभाग का कहना है कि गलती को ठीक करने पर कुछ ही दिनों में पैसे खातों में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थियों को पैसा मिलने लगेगा। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा ने इसके कारणों की पड़ताल की। जिसमें यह बात सामने आई है कि अधिकतर महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आने की सबसे बड़ी वजह बैंक अकाउंट का आधार से लिंक नहीं होना है। दूसरी वजह यूडीडीपी पोर्टल के आधार डेटा और मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.