नई दिल्ली, जनवरी 4 -- सलमान खान की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'दबंग' के निर्देशक अभिनव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे कई एक्टर्स अपने साथ-साथ अपनी टीम के लिए भी ओवरचार्ज करते हैं। यही वजह होती है कि बड़े एक्टर्स को साइन करना इतना महंगा हो जाता है, कि फिल्म का बजट देखने पर तो बहुत महंगा लगता है, लेकिन जब फिल्म बनकर तैयार होती है तो वह कॉस्ट फिल्म में जस्टिफाई होती नजर नहीं आती है। कई बार फिल्म का VFX संतुष्टिजनक नहीं लगता है तो कई बार फिल्म की एडिटिंग और बाकी चीजों में दर्शकों को मजा नहीं आता है।कैसे बढ़ जाता है फिल्मों का बजट? अभिनव कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "बहुत बुरी हालत है यहां। आपको मालूम है, मेल एक्टर्स जिनके इतने छोटे-छोटे बाल हैं। सुबह आकर उनके बाल झाड़ने के 20 हजार रुपये ले जाता है, दिन का। वहां आप नाई को नाई बोल दो त...