नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि तुलसी के सामने मिहिर और नोयोना का सच सामने आएगा। शो में 6 साल के लीप की बात भी कंफर्म हो गई है। अब शो का नया प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया है। इस नए प्रोमो से समझ आ रहा है कि लीप के बाद तुलसी और मिहिर अलग-अलग रहेंगे। मिहिर ने तुलसी का भरोसा तोड़ा है। इस बात को याद कर तुलसी काफी दुखी नजर आएगी। इस नए प्रोमो को देख सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मेकर्स क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को अनुपमा ही बना रहे हैं।क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 नया प्रोमो शो के नए प्रोमो में देखने को मिला कि तुलसी वीरानी हाउस को छोड़कर अंगद और वृंदा के पास चॉल में रह रही होगी। वहीं, मिहिर अकेले वीरानी हाउस में होगा। प्रोमो में दिखाया गया कि तुलसी और वृंदा साथ में तुलसी को पानी दें...