आगरा, अगस्त 16 -- नगर निगम के वार्ड संख्या 83 राजामंडी में एमजी रोड से क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज को जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर थी। खराब सड़क के कारण छात्राओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय पार्षद मंजू प्रजापति ने नगर निगम में प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण पूरा कराया गया। 15 अगस्त को इस सड़क का लोकार्पण किया गया। पार्षद मंजू प्रजापति ने बताया कि नई सड़क बनने के बाद अब जलभराव की समस्या समाप्त हो गई है। कॉलेज प्रशासन और आसपास के नागरिकों ने निर्माण कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...