बुलंदशहर, मार्च 11 -- क्यूब रूट फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्र के टीबी रोगियों को गोद लिया है। गोद लिए गए सभी रोगियों को फाउंडेशन आगामी छह माह तक खाद्य सामग्री की किट का वितरण करेगी। मंगलवार को सरकारी अस्पताल में गोद लिए गए सभी रोगियों को खाद्य किट का वितरण किया गया। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के टीबी को देश से पूरी तरह से समाप्त करने के सपने को साकार करने के लिए तहसील सिकंदराबाद क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर 25 टीबी रोगियों को गोद लिया है। गोद लिए गए सभी रोगियों को आगामी छह माह तक खाद्य किट का वितरण किया जाएगा। ताकि उनका स्वस्थ्य बेहतर हो सकें। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ.राजेश कुमार, टोल मैनेजर बजरंग सैनी,अरिजीत दास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.