वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों (बी पैक्स) से खाद-बीज की खरीद में पारदर्शिता बढ़ाने और ओवररेटिंग (निर्धारित से ज्यादा मूल्य लेना) पर लगाम लगाने के लिए क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। वाराणसी मंडल के चारों जनपदों में अबतक 514 सहकारी समितियों पर यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है। वाराणसी मंडल में कुल 562 साधन सहकारी समितियां हैं। सहकारिता विभाग की ओर से बी-पैक्स का कम्प्यूटराइजेशन पहले से ही चल रहा है। इसके तहत मंडल में अबतक लगभग 47 प्रतिशत समितियों का रिकॉर्ड और डेटा ऑनलाइन किया जा चुका है। अब इन समितियों पर क्यूआर कोड स्कैनर लगाए हैं। जिससे किसान खाद और बीज की खरीद पर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वाराणसी में 93 के सापेक्ष 92 पर, चंदौली में 83, जौनपुर में 204...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.