नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Shukra Pradosh Vrat 2025 Date: हर महीने भोले बाबा को समर्पित प्रदोष का व्रत पड़ता है। सितंबर महीने में पहला प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इसलिए यह प्रदोष व्रत शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा। शुक्र प्रदोष का व्रत सुख-समृद्धि, सौन्दर्य, और वैवाहिक सुख की कामना हेतु किया जाता है। शुक्र प्रदोष का व्रत रखने से शुक्र ग्रह से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिल सकती है। यह व्रत स्त्रियों के लिये विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। इस व्रत से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है तथा घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। त्रयोदशी तिथि युक्त प्रदोष काल होने पर प्रदोष का व्रत रखा जाता है। शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा संध्या के समय प्रदोष काल में की जाएगी। इस दिन विधिवत शिव परिवार की उपासना होगी। आइए जानते हैं शुक्र प्रदोष व्रत के दिन पूजा का शुभ सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.