नई दिल्ली, मई 24 -- बिजी लाइफ में समय की कमी के कारण ज्यादातर लोगों के पास खाना खाने तक का समय नहीं बचा है। कुछ लोग लंच शाम में खाते हैं और डिनर आधी रात में। खाना हमारे शरीर के लिए ईंधन की तरह है। हम जो खाते हैं, वह हमारे शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। लेकिन कुछ आदतों के चलते समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं जिसकी वजह से हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। यहां जानिए क्या होता है जब खाना खाने के तुरंत बाद आप सो जाते हैं।खाना खाने के तुरंत बाद सोने से क्या होता है? खाना खाने के तुरंत बाद सोने से सेहत संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। सबसे बड़ी समस्या जिसका आप सामना कर सकते हैं वह पाचन से जुड़ी होती है। दरअसल, जब आप खाते हैं तो आपका पेट खाने को तोड़ना शुरू कर देता है और फिर आंतों में पोषक तत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.