नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार द्वारा बेंगलुरू में किया गया बुलडोजर ऐक्शन उनके लिए गले की फांस बनता जा रहा है। पार्टी हाई कमान की आलोचना झेल रही सिद्धा सरकार पर अब विपक्षी पार्टी भी हमलावर हो गई है। दरअसल, भाजपा ने राज्य में हुए बेदखली के मामले में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल पर प्रशासन में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए रविवार को सवाल किया कि क्या वह राज्य के ''सुपर सीएम'' हैं। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कहा कि कर्नाटक सम्मान, स्वायत्तता और ईमानदार शासन का हकदार है, न कि हाई कमान के ''नाटक'' का। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा, ''कर्नाटक राहुल गांधी और उनकी मंडली की कॉलोनी नहीं है।'' अशोक ने सवाल किया, ''कर्नाटक के प्रशासन में दखल देने वाले केसी वेणुगोपाल कौन होते हैं? क्या वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.