नई दिल्ली, जनवरी 30 -- Pakistan PM Shahbaz Sharif: पाकिस्तान और कर्ज पिछले कई दशकों से चली आ रही इस प्रेम कहानी की असलियत अब पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खोलकर रख दी है। उन्होंने साफ तौर पर यह स्वीकार किया है कि कैसे वह और पाकिस्तानी सेना के चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर दूसरे देशों में जाकर कर्ज के लिए गिड़गिड़ाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शरीफ बताते हैं कि कैसे आईएमएफ के पैकेज के लिए भी उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। पाक पीएम का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 1 अरब डॉलर की फीस वाले पीस बोर्ड में शामिल होने की हामी भर चुके हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान अपना दुखड़ा जनता को सुनाया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.