नई दिल्ली, अगस्त 4 -- कई राज्यों में भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। रविवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर इस मौसम के उच्चतम स्तर 204.14 मीटर तक पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश ने नदी को नई ताकत दी। हालांकि, यह स्तर दिल्ली के आधिकारिक अलर्ट लेवल 204.5 मीटर से थोड़ा नीचे रहा। फिर भी प्रशासन की नजरें इस पर टिकी हैं।लगातार बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर केंद्रीय जल आयोग (CWC) के आंकड़ों के मुताबिक, 1 अगस्त से यमुना का जलस्तर एक मीटर से ज्यादा बढ़ा है। गुरुवार को 4 बजे यह 203.08 मीटर था, जो शुक्रवार को 203.54 मीटर और रविवार दोपहर 4 बजे 204.04 मीटर तक पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगस्त में यमुना का जलस्तर चरम पर होता है और यह सिलसिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.