रांची, फरवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री आवास तोड़े जाने को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पूर्व के अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार से बहुत ज्यादा प्रेरित रहती है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपने लिए शीश महल बनाना शुरू किया था। अब सूचनाएं आ रहीं हैं कि झारखंड में ऐसा हो रहा है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास जिसमें पिछले ढाई दशकों में अनेक मुख्यमंत्री ने निवास किया, उसको भवन निर्माण प्रमंडल- 1 ने टेंडर निकालकर जमींदोज कर दिया। पूरे तरीके से भवन को गिराने का काम जारी है। प्रतुल ने कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर था, क्योंकि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री से लेकर अनेक मुख्यमंत्री ने यहां निवास किया था। प्रतुल ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.